उत्तराखंड में पर्यटन का महत्व: धार्मिक स्थलों से टूरिज्म तक

Spread the love

उत्तराखंड में पर्यटन का महत्व: धार्मिक स्थलों से टूरिज्म तक

परिचय

उत्तराखंड में पर्यटन का महत्व जिसको हम प्यार से देवभूमि भी कहते हैं यह पूरे हिंदुस्तान में एक खूबसूरत पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है यहां की जो खूबसूरत घाटियाँ  है वह बर्फ से ढकी रहती है और यहां के जंगल नदियां और यहां के पर्वत हर पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करते हैं हजारों लाखों की संख्या में हर वर्ष यहां पर पर्यटक आते हैं और इस देवभूमि को निहारते  हैं धार्मिक पर्यटन हो या एडवेंचर हो या साहसिक खेलों का आयोजन हो यह सब आपको  उत्तराखंड के क्षेत्र में  देखने को मिल जाता है इस राज्य की अर्थव्यवस्था ही पर्यटन के भरोसे है जो इसको एक मजबूती प्रदान करती है और यहां की संस्कृति यहां का पर्यावरण इस आभवा  को और आगे बढाता  है आज हम आपको इस लेख में उत्तराखंड के पर्यटन के बारे में बताएंगे और कुछ जानकारी आपके साथ साझा करेंगे।


1. धार्मिक पर्यटन का महत्व

धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड वास्तव में बहुत ही सुंदर और शांत प्राकृतिक स्थल है हिंदू धर्म में इस स्थान को चार धाम यात्रा के लिए एक उपयोगी केंद्र बिंदु माना जाता है यहां पर आने वाले अधिकांश श्रद्धालु शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए इस धार्मिक स्थान की यात्राएं करते हैं जो की एक अद्भुत और आध्यात्मिक को सही मार्ग प्रदान करने वाला स्थान है।

1.1 चारधाम यात्रा

उत्तराखंड में स्थित चारधाम (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। ये मंदिर हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखते हैं और इनकी यात्रा को मोक्ष प्राप्ति का मार्ग माना जाता है।

1.2 हरिद्वार और ऋषिकेश

Rishikesh
Photo by Supratik Deshmukh on Unsplash

हरिद्वार मां गंगा नदी के किनारे बसे इस खूबसूरत और पवित्र स्थान पर  कुंभ मेले का आयोजन भी होता है और इसी के बराबर में है योग नगरी ऋषिकेश यह भी आध्यात्मिक का एक मुख्य केंद्र बिंदु है यहां पर भी काफी देसी विदेशी पर्यटक आते हैं जो यहां पर मां गंगा जी की आरती मे शामिल होते है और एक आध्यात्मिक की राह से जुड़ने  के लिए इस स्थान पर भ्रमण करते हैं इस स्थान को योग की खूबसूरत राजधानी भी बोला जाता है शाम के समय मां गंगा की आरती होती है जिसमे  काफी पर्यटक इस आरती को देखने के लिए इस जगह पर शामिल होते हैं और आध्यात्मिक और पर्यटन का पूरा आनंद उठाते  हैं।

1.3 अन्य धार्मिक स्थल

  • हेमकुंड साहिब – हेमकुंड साहिब यह सिखों का एक धार्मिक और पवित्र स्थान है यहाँ पर काफी संख्या में पर्यटक इस स्थान की यात्रा करते हैं और इस खूबसूरत जगह का आनंद प्राप्त करते हैं।
  • नीलकंठ महादेव मंदिर – भगवान भोलेनाथ का यह नीलकंठ महादेव मंदिर पूरे ऋषिकेश में प्रसिद्ध है इस स्थान पर आकर आपको एक अलग आध्यात्मिक की अनुभूति होती है और यह स्थान तप वाला स्थान भी है जहां पर आप आकर साधना भी कर सकते हैं।
  • कटारमल सूर्य मंदिर – अल्मोड़ा का यह खूबसूरत सूर्य मंदिर अल्मोड़ा जिले के कोसी वाले स्थान पर स्थित है इस मंदिर की यह खासियत है कि यहाँ पर भगवन सूर्य की रोशनी सबसे पहले इसी मंदिर में गिरती है यह एक प्राचीन और आध्यात्मिक मंदिर है और पूरी उत्तराखंड में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध स्थान है।

2. प्राकृतिक पर्यटन का महत्व

उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य बहुत खूबसूरत होने के साथ-साथ पर्यटन की द्रष्टि से और भी अधिक खूबसूरत बन जाता है यहां की ऊंचे ऊंचे पहाड़ नदियां झरने हरी भरी घाटियाँ को देखकर पर्यटक जब इस उत्तराखंड की सैर करते हैं तो वह काफी भाव विभोर हो जाते हैं हर पर्यटक यहां आकर इस उत्तराखंड की खूबसूरती  को देखकर अपने आप को धन्य महसूस करता है।

2.1 प्रमुख पर्यटन स्थल

उत्तराखंड में पर्यटन का महत्व
Photo by Prashant Kumar on Unsplash
  • नैनीताल -अपनी खूबसूरत झीलों और मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहाँ की नैनी झील हर पर्यटक के लिए एक आकर्षण का केंद्र होती है, जहाँ पर से आप नौकायन का भरपूर आनंद  ले सकते है  यह झील नैनीताल की सुंदरता में चार चाँद लगा देती है साथ ही नजदीक  में स्थित भीमताल भी एक बेहतरीन जगह है, जिसकी दूरी मात्र 22 किलोमीटर है। नैनीताल की यह खूबसूरती वाकई में देखने लायक है और हर प्रकृति प्रेमी को यहाँ जरूर आना चाहिए।
  • मसूरी – पहाड़ों की रानी आपने सही नाम सुना जिसे मसूरी के नाम से भी जानते हैं यह एक खूबसूरत और हनीमून के लिए प्रसिद्ध स्थान है जहां पर काफी प्रकृति प्रेमी आते हैं और इस स्थान का आनंद लेते हैं और यहां पर रुकते हैं और घूमते हैं।
  • रानीखेत – सुखद पहाड़ियों और शांत वातावरण में स्थित यह स्थान पर्यटकों को  अपनी और आकर्षित करता है।
  • मुक्तेश्वर – यहाँ से आपको हिमालय की सुंदर  तस्नवीर नजर आती है।

2.2 वन्यजीव पर्यटन

उत्तराखंड में कई राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य हैं, जहाँ दुर्लभ और विभिन्न प्रकार के जातियों के जीव-जंतु पाए जाते हैं।

corbet park elephant
Photo by Ameet Dhanda on Unsplash
  • जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क – यह भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान पार्क और बाघ संरक्षण का मुख्य  क्षेत्र है ।
  • राजाजी नेशनल पार्क – यहाँ आप जंगली जानवरों को देख सकते हैं, जैसे हाथी।
  • नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व – यूनेस्को ने इस क्षेत्र को विश्व सम्पदा क्षेत्र घोषित किया है।

3. एडवेंचर टूरिज्म का महत्व

उत्तराखंड एडवेंचर स्पोर्ट्स में भी प्रसिद्ध है। यहाँ बहुत सी रोमांचक गतिविधियाँ हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

3.1 ट्रेकिंग

  • रूपकुंड ट्रेक – हिमालय की बर्फीली चोटियों और रहस्यमयी झील इस ट्रेक का लक्ष्य हैं।
  • हर की दून ट्रेक – गढ़वाल हिमालय में यह ट्रेक बेहद सुंदर है।
  • पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक  – यह ट्रैक कुमाऊँ में एक शानदार ट्रेकिंग अनुभव है।

3.2 रिवर राफ्टिंग

ऋषिकेश में गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग एक प्रमुख एडवेंचर गतिविधि है। यह दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

3.3 पैराग्लाइडिंग और कैंपिंग

  • औली – स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के लिए यह जगह प्रसिद्ध है।।
  • नैनीताल और भीमताल – यहाँ बहुत सारे पैराग्लाइडिंग और कैंपिंग के अवसर हैं।
  • कौसानी – यह एक शांत जगह है जहां आप कैम्प कर सकते हैं।

4. उत्तराखंड में पर्यटन का आर्थिक और सामाजिक महत्व

4.1 अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह राज्य में होटल, पर्यटन, परिवहन और स्थानीय बाजार को बढ़ावा देता है और नौकरी के नए अवसर पैदा करता है।

4.2 संस्कृति और पारंपरिक व्यवसाय

पर्यटन उत्तराखंड की लोक कला, हस्तशिल्प, लोक संगीत और नृत्य को बढ़ावा देता है। और पर्यटक यहाँ के स्थानीय हस्तशिल्प, ऊनी कपड़े और जैविक उत्पादों को खूब खरीदते हैं।

4.3 पर्यावरणीय प्रभाव

पर्यटन पर्यावरण पर अच्छे और बुरे दोनों प्रभाव डालता है। सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार और स्थानीय लोग मिलकर काम कर रहे हैं। प्रकृति को बचाने के लिए हमको नियमों का पालन करना, बहुत जरूरी है प्लास्टिक का उपयोग कम करना और जैविक उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा देना चाहिए।


निष्कर्ष

उत्तराखंड केवल धार्मिक स्थान ही नहीं है; इसका प्राकृतिक सौंदर्य, दिलचस्प खेलों और समृद्ध संस्कृति भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यहाँ का पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और स्थानीय जीवन पर बहुत व्यापक प्रभाव डालता है। हमे उत्तराखंड में निरंतर पर्यटन को बढ़ावा देना चाहिए ताकि आने  आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण धरोहर यह स्थान बना रहे।

 

Leave a Comment