भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर :यात्रा की जानकारी

Spread the love

भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर की जानकारी

kolkata city
Image credit-Photo by Piero Regnante on Unsplash 

अलीपुर जूलॉजिकल गार्डन्स  जो भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर है, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित है। भारत और एशिया भर में यह चिड़ियाघर अपने ऐतिहासिक महत्व और जैव

विविधता के लिए जाना जाता है। यदि आप प्रकृति और वन्यजीवों से प्रेम करते हैं, तो इस स्थान को अपनी यात्रा सूची में जरूर शामिल करे।आज के इस हिल यात्रा ब्लॉग में भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर की यात्रा की पूरी जानकारी बतायेंगे।

1.परिचय

कोलकाता शहर में स्थित अलीपुर चिड़ियाघर भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर है।यह कोलकाता शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल और हुगली नदी के किनारे पर स्थित है।आप यहाँ पर बड़ी ही आसानी

से और लोकल ट्रांसपोर्ट से पहुँच सकते है।यह भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर है और पर्यटकों का आकर्षण का केन्द्र है।

2.अलीपुर चिड़ियाघर का इतिहास

भारत में अलीपुर का जो चिड़ियाघर है उसकी स्थापना सन 1876 में की गई थी इसका उद्घाटन अंग्रेज प्रिंस ऑफ वेल्स एडवर्ड ने किया था इस चिड़िया घर को रॉयल सोसाइटी के दिशा निर्देशों और

ब्रिटिश सरकार की अधीन में बनाया गया था भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर के रूप में इसको व्यवस्थित किया और इसको ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्णता का स्थान दिया गया यहां पर आपको

विभिन्न प्रकार की दुर्लभ और लुप्त प्रजातियां देखने को मिल जाती हैं|

3.चिड़ियाघर में देखने लायक प्रमुख आकर्षण

अलीपुर के चिड़ियाघर में आपको विभिन्न प्रकार के पशु और पक्षी देखने को मिल जाएंगे जो आपको रोमांस से भर देते हैं और यह एक खूबसूरत स्थान है भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर होने के

कारण आपके यहां पर कुछ मुख्य प्रकार के आकर्षक दिखाई देते हैं:

  • रॉयल बंगाल टाइगर: इस चिड़ियाघर में आपको रॉयल बंगाल टाइगर देखने को मिल जाएगा जिसको देखकर आप काफी प्रसन्न हो जाते हैं।
भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर
Image credit-Photo by Blake Meyer on Unsplash
  • बड़ा कछुआ: अलीपुर चिड़ियाघर में सबसे खास यहां का कछुआ था जो लगभग ढाई सौ वर्षो तक जीवित रहा यह एक आकर्षण का केंद्र था।
  • पक्षियों का विशाल संग्रह: आपको इस अलीपुर चिड़िया घर में तोता मोर की कई प्रजातियां और कई विदेशी पक्षियों की प्रजातियां अलीपुर चिड़ियाघर में दिखाई दे सकती है जो आपके लिए किसी रोमांच से कम नहीं होता है।
  • वन्यजीवों का संग्रह: आपको इस चिड़ियाघर में जेब्रा, मगरमच्छ, हाथी और गेंडा दिखाई देते हैं जो इस अलीपुर चिड़ियाघर की शान है।

4.यात्रा का सही समय

भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर इस जगह को घूमने का सबसे बढ़िया समय सर्दियों का मौसम होता है अगर आप नवंबर से फरवरी के बीच में यहां पर घूमने के लिए आते हैं तो यह समय

पर्यटकों के लिए काफी अच्छा समय रहता है क्यों कि मौसम भी सुहावना रहता है और आप बड़े ही आराम से पूरे चिड़ियाघर को देख सकते हैं और गर्मियों में धूप तेज लगने की वजह से आप ज्यादा

देर बाहर टहल नहीं सकते हैं इस कारण से आप सर्दियों में इस भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर जो की कोलकाता में है इसका आनंद ले सकते हैं और बरसात के समय में मानसून ज्यादा होने की

वजह से आपको बहुत सुविधा का सामना करना पड़ सकता है।इसलिए अपना यात्रा कार्यक्रम सही समय पर बनाये।

5.प्रवेश शुल्क और समय

अलीपुर चिड़ियाघर में टिकट सबके लिए अलग-अलग है जिनमें बच्चों का प्रवेश शुल्क अलग है और बड़ों का प्रवेश शुल्क अलग-अलग है।

  • प्रवेश शुल्क:
    • बड़ो के लिए : 30 रुपये
    • बच्चो के लिए  (3 से 12 वर्ष): 10 रुपये
  • खुलने का समय:
    • चिड़ियाघर सुबह 9:00 बजे खुल जाता है और शाम को 5:00 बजे बंद हो जाता है।
    • गुरुवार के दिन यह चिड़ियाघर बंद रहता है।

इस जानकरी से आपको भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर को घूमने के लिए सही योजना को बनाने में सहायता मिलेगी।

6.चिड़ियाघर में सुविधाएं

भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर होने के नाते आपको यहां पर हर प्रकार की सुविधा देखने को मिल जाएगी।

  • रेस्ट एरिया: आप चिड़ियाघर के अंदर रेस्ट कर सकते हैं जहां आपको बैठने के लिए कई  स्थान बनाए हुए हैं।
Rest area
Image credit-Photo by Claudio Biesele on Unsplash
  • खाद्य और पेय विक्रय केंद्र: चिड़ियाघर के अंदर आपको खाने पीने के लिए विक्रय केन्द्र देखने को मिल जाते है जहा पर से आपको स्नेक्स और पेयजल पदार्थ पीने के लिए उपलब्ध हो जाते हैं।
  • शौचालय: चिड़ियाघर के अंदर आपको साफ और स्वच्छ शौचालय की सुविधा रहती हजिससे की कोई यात्री परेशान ना हो।
  • गाइड और नक्शा: यदि आप चिड़ियाघर के अंदर घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ गाइड अवश्य लें और साथ में एक नक्शा जरूर रखें जिससे कि आपको पूरे चिड़ियाघर को समझने में आसानी होगी और गाइड की सहायता से आप हर वह जगह देख पाएंगे जहां आप अकेले में नहीं पहुंचे सकते हैं।

7.चिड़ियाघर कैसे पहुंचे?

भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर कोलकाता में है जहा पर आप बड़ी ही आसानी से पहुँच सकते है।

  • हवाई मार्ग: यदि आप भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर कोलकाता के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचना होता है और उसके बाद आप वहां से 25 किलोमीटर का सफर तय करके अलीपुर चिड़ियाघर तक पहुंचते हैं।
  • रेल मार्ग: यदि आप कोलकाता रेलवे स्टेशन तक पहुँच जाते है तो फिर आप वहा से लोकल सवारी के माध्यम से आसानी के साथ अलीपुर चिड़ियाघर पहुँच जाते है।
Taxi in Kolkata
image credit-Photo by Nilendrajyoti Halder on Unsplash
  • सड़क मार्ग: कोलकाता में टैक्सी, बस और ऑटो रिक्शा की सुविधा है जहा से आप आसानी के साथ चिड़ियाघर ताज पहुँच जाते है।

8.पर्यटकों के लिए सुझाव

  • लंबी लाइन में खड़े होने से बचने के लिए टिकट पहले से ऑनलाइन बुक करें।
  • बच्चों के साथ जाते समय उनकी देखभाल करें।
  • जानवरों को भोजन नहीं देने के लिए चिड़ियाघरो के निर्देशों का पालन करें।
  • चिड़ियाघर बहुत बड़ा है, इसलिए आरामदायक जूते पहनें।

9.निष्कर्ष

अलीपुर चिड़ियाघर, भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर कहलाता है, यह एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है।ये जगह सिर्फ जंगली जानवरों का घर ही नहीं है बल्कि जानकारी और रोमांच

का खजाना है इस स्थान से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है ।यदि आप जब भी कोलकाता जाने की योजना बनाये तो भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर इस जगह को अपनी यात्रा लिष्ट में जरूर शामिल करे।

1 thought on “भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर :यात्रा की जानकारी”

Leave a Comment